Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
For her 21st Kanwar Yatra 60-year old Radha Sharma will bring Ganga water from Haridwar and offer Bhatt Camp Shiva Temple
{"_id":"6a7896c7ea25d5d32f04e726","slug":"video-for-her-21st-kanwar-yatra-60-year-old-radha-sharma-will-bring-ganga-water-from-haridwar-and-offer-bhatt-camp-shiva-temple-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"21वीं कांवड़ यात्रा पर 60 वर्षीय राधा शर्मा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर भट्ट कैंप शिव मंदिर में अर्पित करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21वीं कांवड़ यात्रा पर 60 वर्षीय राधा शर्मा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर भट्ट कैंप शिव मंदिर में अर्पित करेंगी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:33 PM IST
Link Copied
कंधे पर कांवड़... पैरों में छाले... चेहरे पर थकान और होंठों पर सिर्फ एक नाम—'हर-हर महादेव'। सावन में दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से गुजरता कांवड़ियों का यह कारवां सिर्फ धार्मिक यात्रा की तस्वीर नहीं दिखाता, बल्कि आस्था, अनुशासन और संकल्प की ऐसी कहानी भी कहता है, जिसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है। इन्हीं में 60 वर्षीय राधा शर्मा हैं। वह इस बार अपनी 21वीं कांवड़ यात्रा पर हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकली राधा बदरपुर बॉर्डर स्थित भट्ट कैंप शिव मंदिर में जल अर्पित करेंगी। करीब 12 दिन की इस यात्रा में वह लगातार पैदल आगे बढ़ रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके कदम नहीं रुके हैं। उनके लिए कांवड़ सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही आस्था और संकल्प का हिस्सा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।