{"_id":"6a7840f900aba315770fb4db","slug":"video-press-conference-of-dig-in-amritsar-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बोले डीआईजी, PCR होगी री-वैंप, अपराध होने से पहले रोकने पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बोले डीआईजी, PCR होगी री-वैंप, अपराध होने से पहले रोकने पर रहेगा फोकस
शहर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर एवं डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने पदभार संभालने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण का एक्शन प्लान तैयार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का फोकस अपराध होने के बाद जांच करने के बजाय उसे पहले ही रोकने पर रहेगा।
सीपी ने बताया कि कमिश्नरेट की PCR व्यवस्था को री-वैंप किया जाएगा। PCR की बीट्स को नए सिरे से व्यवस्थित कर प्रत्येक बीट के लिए बीट बुक और नक्शा तैयार किया जाएगा। इसमें अस्पताल, रेलवे ट्रैक, बैंक, एटीएम और अन्य संवेदनशील स्थानों की जानकारी होगी। रेड अलर्ट प्वाइंट भी तय किए जाएंगे।
उन्होंने गैंगस्टरों की ओर से आने वाली फिरौती कॉल को लेकर लोगों से घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। फरार आरोपियों, पैरोल जंपरों और गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ गैर-जमानती वारंटों की तामील तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रैफिक सुधार के लिए बॉटलनेक प्वाइंट चिह्नित कर बैरिकेडिंग और डायवर्जन किया जाएगा। ई-रिक्शा की रैश ड्राइविंग पर रोजाना 35 से 40 चालान किए जा रहे हैं।
सीपी ने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की तस्करी पर एंटी-ड्रोन सिस्टम से नजर रखी जा रही है। 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।