{"_id":"6a78484f545573d8ba0a6276","slug":"video-video-harayal-taja-ka-raga-ma-raga-sagana-30-mahalo-na-lgae-gata-sagata-ka-taugdhaka-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हरियाली तीज के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, महिलाओं ने लगाए गीत-संगीत के तड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हरियाली तीज के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, महिलाओं ने लगाए गीत-संगीत के तड़के
महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा की ओर से फैजाबाद रोड, इंदिरानगर स्थित एक रेस्तरां में हरियाली तीज के अवसर पर ‘संगिनी 3.0’ का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने खेल, गीत-संगीत और नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज के पारंपरिक रंग में सजी महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रौनक बढ़ाई।
शाखा अध्यक्षा नीलू अग्रवाल और सचिव वर्षा सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इंदु अग्रवाल, दीप्ति मित्तल, प्रतिमा टिबरेवाल, नेहा अग्रवाल, जूली टेकरीवाल, सीमा अग्रवाल, राखी अग्रवाल और सौम्या अग्रवाल ने सहयोग किया।
शाखा की मीडिया प्रभारी प्रतिमा अग्रवाल ने कहा कि ‘संगिनी’ महिलाओं को आपसी स्नेह, सौहार्द और एकता के सूत्र में जोड़ने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।