{"_id":"6a784179a765520d30039e5d","slug":"video-video-saema-yaga-bl-kakara-kada-ka-dakata-kahakara-mahana-karatakaraya-ka-apamana-kaya-gaya-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम योगी बोले- काकोरी कांड को डकैती कहकर महान क्रांतिकारियों का अपमान किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम योगी बोले- काकोरी कांड को डकैती कहकर महान क्रांतिकारियों का अपमान किया गया
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में रविवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराना। उन्होंने कहा कि जिन वीर क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काकोरी कांड कोई डकैती नहीं थी बल्कि हमारे महान क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था कि देश को आजादी मिले और अंग्रेजों को देश से भगाया जाए। अंग्रेजों ने इसे डकैती कहा। दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस के हाथ में सत्ता आई तो उन्होंने भी इसे डकैती कहा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर हमारे देश के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिया।
मुख्यमंत्री योगी काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पहले 1922 में हुए चौरीचौरा कांड से भी कांग्रेस ने मुंह मोड़ लिया और आजादी का आंदोलन स्थगित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।