{"_id":"6a78988e2aa18078ec00a53f","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4593861-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डेटिंग एप और शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसे चार, 34 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डेटिंग एप और शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसे चार, 34 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खुद को परेशानी में बताकर युवती से ट्रांसफर करा लिए 9 लाख रुपये, एपीके फाइल भेजकर खाते से निकाली रकम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डेटिंग एप, एपीके फाइल और शेयर ट्रेडिंग के जाल में इंजीनियर और महिला समेत चार लोग फंस गए। साइबर ठगों ने इन चारों से कुल 34 लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस नहीं होने और मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में मामले दर्ज कराए हैं।
सेक्टर-31 के इंजीनियर अभिनव त्यागी को 17 फरवरी को वाट्सएप पर मैसेज मिला। ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर भारी मुनाफे का दावा किया। अभिनव ने निवेश के नाम पर 6 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब अभिनव को रुपयों की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की। तब ठग ने टैक्स के रूप में और रकम की मांग की। रकम नहीं देने पर ठग ने सात मई को अभिनव से संपर्क तोड़ दिया।
ग्रेनो वेस्ट की सुरुचि वर्ष 2025 की 15 दिसंबर को डेटिंग एप के जरिये एक ठग से जुड़ीं। ठग ने खुद को एक्सपोर्ट कारोबारी बताकर दोस्ती की और शादी का वादा किया। बाद में ठग ने खुद को परेशानी में दिखाकर सुरुचि से नौ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। लगातार रकम मांगने पर सुरुचि को ठगी का शक हुआ। उसने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रेनो वेस्ट की रहने वाले शिक्षक आदेश ने दो जुलाई को ईकॉमर्स साइट से खाना ऑर्डर किया। गलत आर्डर आने पर गूगल से हेल्पलाइन नंबर निकाला तो ठगों के संपर्क में आ गए। ठगों ने एपीके फाइल भेजकर फॉर्म करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही आदेश के खाते से 10 लाख रुपये निकल गए। वहीं सेक्टर- 48 के निवासी राम प्रकाश शर्मा को 18 फरवरी को आइजीएल का बिल मिला। बिल का फार्मेट एपीके था। उन्होंने क्लिक किया तो खाते से 9 लाख रुपये ठगों ने ट्रांसफर कर लिए। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया शिकायतकर्ताओं के मामलों की जांच की जा रही है।