फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgf

Noida News: कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
dsfgf
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 103 एटीएम कार्ड, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और एटीएम स्वैप मशीन बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे के आरआर साइट अंडरपास के पास से बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के चिट्टा गांव निवासी आफताब, सलमान और अमीरूद्दीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथ पर लोगों को झांसा देकर उनका कार्ड बदल लेते थे। इसके बाद स्वैप मशीन की मदद से कार्ड का इस्तेमाल कर खातों से रुपये निकाल लेते थे। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों पेशेवर अपराधी हैं और पहले से इनके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed