फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transformer capacity upgrade to benefit 50,000 consumers

Noida News: ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि से 50 हजार उपभोक्ताओं को लाभ

Sun, 09 Aug 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Transformer capacity upgrade to benefit 50,000 consumers
नोएडा। जिले में विद्युत निगम 10 बिजली उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा रहा है। यह कार्य बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए किया जा रहा है। फेज-दो के हौजरी कॉम्प्लेक्स के ए ब्लॉक 33/11 केवी उपकेंद्र पर पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसी तरह सेक्टर-79, 58, 62 सी ब्लॉक, 6, 18, 80, 16, 12 और 38 के उपकेंद्रों पर भी क्षमता दोगुनी की जा रही है। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि अधिकांश उपकेंद्रों पर क्षमता वृद्धि का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शेष उपकेंद्रों पर भी यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही बिजली ढांचे को मजबूत करने का कार्य लगातार जारी है। इससे 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed