फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: सेक्टर-122 में चार माह में चोरी की तीन घटनाओं से बढ़ी सुरक्षा की मांग

Sun, 09 Aug 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
gsfd
नोएडा। सेक्टर-122 में पिछले चार महीनों के दौरान चोरी की तीन घटनाएं सामने आने के बाद सेक्टरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार को भी सेक्टर के सी-331 मकान में दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। सेक्टर-122 आरडब्ल्यूए महासचिव नितिन चौहान के मुताबिक, सेक्टर में लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग से कई बार गश्त बढ़ाने और नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने की मांग की जा चुकी है। आरडब्ल्यूए ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से सेक्टर में नियमित और प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि लगातार गश्त होने से अपराधियों में भय पैदा होगा और सेक्टरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed