फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfsdg

Noida News: जिस कमरे में गई थी आराम करने... वहीं मिली रेशमा की लाश

Sun, 09 Aug 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
dfgsfsdg
घरेलू सहायिका की मौत पर भड़का गुस्सा, पत्थरबाजी की कोशिश के बाद हंगामा
विज्ञापन

-सेक्टर-51 में 18 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटकता मिला
- फिर कई सेक्टर की घरेलू सहायिकाएं व उनके परिवार जुटे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-51 में 18 वर्षीय घरेलू सहायिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार शाम से रविवार तक तनाव और हंगामे का माहौल बना रहा। युवती का शव मकान की चौथी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाएं और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी का प्रयास भी किया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली।
पुलिस ने मृतका की मां सलमा की तहरीर पर मकान मालिक तरुण बत्रा के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हंगामा और प्रदर्शन करने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दोपहर में कमरे में गई, शाम को पंखे से लटकी मिली : पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान बिहार के कटिहार निवासी रेशमा खातून के रूप में हुई है। रेशमा सेक्टर-51 के ई-57 स्थित चार मंजिला मकान में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। उसकी मां सलमा और छोटी बहन मासूमां भी इसी मकान में काम करती हैं। तीनों करीब डेढ़ साल से वहां काम कर रही थीं और वर्तमान में होशियारपुर गांव की गली नंबर-11 में परिवार के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रेशमा रोजाना काम करने के बाद दोपहर करीब तीन बजे मकान की चौथी मंजिल पर बने कमरे में आराम करने जाती थी। शनिवार को भी वह काम खत्म करने के बाद कमरे में चली गई। करीब दो घंटे बाद, शाम पांच बजे मकान मालिक उसे उठाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर रेशमा पंखे से लटकी मिली। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस और रेशमा की छोटी बहन मासूमां को दी। मासूमां मौके पर पहुंची तो उसने अपनी बहन का शव कमरे में लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।
खबर फैलते ही मौके पर जुटी भीड़ : रेशमा की मौत की खबर उसकी मां के करीबियों और अन्य घरेलू सहायिकाओं तक पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मकान के बाहर जमा होने लगे। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ बढ़ गई। लोगों ने मकान मालिक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और युवती की मौत की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। शनिवार रात हंगामे के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। इसके बावजूद रविवार को भी लोगों ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दो बार प्रदर्शन किया।
रेशमा की मां सलमा ने मकान मालिक तरुण बत्रा के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में तहरीर दी है। रेशमा के पिता जुबेर आलम के छह बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया है।

हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। जिस मकान में युवती घरेलू सहायिका का काम करती थी, उसके मालिक के खिलाफ प्राप्त आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। - मनीषा सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article