{"_id":"69b82d2330d9aebe3606bc7f","slug":"sdgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4057267-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चार दिन बाद कंपनी के अंदर कर्मचारी का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चार दिन बाद कंपनी के अंदर कर्मचारी का मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली मीटर कंपनी में लगी थी आग, आग बुझाने में लगा करीब 20 लाख लीटर पानी
-रविवार रात सफाई के दौरान मिला शव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम कंपनी में आग लगने की घटना के चौथे दिन कंपनी के अंदर एक कर्मचारी का शव मिला है। मृतक की पहचान उपेंद्र के रूप में हुई है जो हरौला में रहते थे। रविवार रात को आग बुझने के बाद सफाई के दौरान बेसमेंट में शव मिला। कोतवाली फेज वन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-4 स्थित बी-40 में कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में बृहस्पतिवार सुबह भयंकर अग लग गई थी। तीन मंजिला इस बिल्डिंग में सुबह करीब पौने छह बजे उस वक्त आग लगी थी जब रात्रि शिफ्ट में 300 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में आग की लपटें व धुआं फैल गया। इसके बाद कई लोगों ने दूसरी व तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। इनमें 37 लोग घायल हो गए थे। आग इतनी भयंकर थी कि चार दिन में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। कंपनी के नीचे डबल बेसमेंट हैं। इसी बेसमेंट में लगी आग को बुझाने में करीब 20 लाख लीटर से अधिक पानी लगा। वहीं 32 गाड़ियों पर तैनात 100 से अधिक अग्निशमन कर्मचारी लगे रहे।
दरअसल फैक्टरी में डबल बेसमेंट बना हुआ है। इसमें मीटर बनाने के लिए प्लास्टिक का दाना भी रखा हुआ था। रविवार रात को उपेंद्र का शव बेसमेंट में मिला। उपेंद्र आग लगने की घटना के बाद से लापता थे। वह बुधवार शाम को वह फैक्टरी आए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब आग लगी तब से वह नहीं मिले। बेटे के घर नहीं पहुंचने पर उनके पिता लगातार कंपनी के बाहर आ रहे थे। उपेंद्र के पिता श्रवण कुमार ने बताया कि उनका बेटा एक साल से यहां काम करता था। कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending Videos