सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdgfg

Noida News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल और नकदी ले गए बदमाश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
sdgfg
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


होडल। थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने महिला को झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाया और उसके कानों के कुंडल व नकदी लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शिव कॉलोनी निवासी राजबाला पत्नी कुलदीप 5 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे सब्जी लेने के लिए घर से निकली थीं। जब वह गोढोता चौक अंडरपास के पास पहुंचीं, तभी एक युवक ने उन्हें रोक लिया और गाबा डॉक्टर के बारे में पूछने लगा। महिला के मना करने पर युवक ने उन्हें पास बुलाया और अचानक उनके ऊपर कपड़ा झाड़ दिया।

महिला के अनुसार, कपड़े के संपर्क में आते ही वह अचेत सी हो गईं और वहीं बैठ गईं। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो उनके कानों के कुंडल और जेब में रखे करीब 1100 रुपये गायब थे। इसके बाद महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना होडल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed