सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdsdfg

Noida News: सोसाइटी के गेट पर कार सवार महिला ने सिक्योरिटी गार्ड का पीटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
sdsdfg
विज्ञापन
सोसाइटी के गेट पर कार सवार महिला ने सिक्योरिटी गार्ड का पीटा
Trending Videos

नोट- वीडियो के स्क्रीनशॉट हैं।

-कार डिवाइडर से टकराने पर गुस्से में आई महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-53 कंचनजंगा अपार्टमेंट गेट पर एक कार सवार महिला ने मामूली कहासुनी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेकर सेक्टर-24 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया है कि रविवार दोपहर करीब चार बजे एक महिला अपने रिश्तेदार से मिलने कंचनजंगा अपार्टमेंट आई थी। जब वह वापस लौट रही थी, तब निकासी गेट पर उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस मामूली हादसे के बाद महिला गुस्से में आ गई और वहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर भड़क उठी। पहले उसने गार्ड के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जब गार्ड ने विरोध किया तो मामला और बढ़ गया। महिला कार से उतरकर गार्ड के साथ हाथापाई करने लगी। इस दौरान आसपास मौजूद सोसाइटी के लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में महिला का आक्रामक रवैया और गार्ड के साथ की गई मारपीट साफ दिखाई दे रही है। सेक्टर-24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।


पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं-

-सेक्टर-126 जेपी विशटाउन सोसाइटी में अगस्त-2022 में एक महिला का सिक्योरिटी गार्ड से विवाद हुआ। महिला का सिक्योरिटी गार्डों को अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए विडियो वायरल हुआ। महिला की गिरफ्तारी भी हुई थी।



-सेक्टर-121 अजनारा होम सोसाइटी के गेट पर अक्टूबर-2022 दो युवतियों का सिक्योरिटी गार्ड्स से झगड़ा हुआ। आरोप लगा कि एक युवती नशे में थी। फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दो युवतियां गिरफ्तार हुई थीं।



-सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में मार्च 2025 में एक महिला ने पार्किंग विवाद को लेकर गार्ड को थप्पड़ मार दिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।

-सेक्टर-75 स्थित सोसाइटी में जनवरी-2026 में गेट पर एक महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को धक्का दिया और गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed