फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seasonal viral fever adds to the trouble; patients are arriving with complaints of altered taste.

Noida News: मौसमी वायरल बुखार ने बढ़ाई परेशानी, स्वाद बिगड़ने की शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीज

Thu, 01 Oct 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Seasonal viral fever adds to the trouble; patients are arriving with complaints of altered taste.
मौसम में बदलाव के साथ बढ़े वायरल के मामले, जिम्स की ओपीडी में मरीजों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। इन दिनों मौसमी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चार से पांच दिन तक रहने वाले बुखार के साथ कई मरीजों में खाने का स्वाद बिगड़ने और भूख कम लगने की शिकायत भी सामने आ रही है। कमजोरी, शरीर में दर्द और थकान से भी मरीज परेशान हैं।
जिम्स के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में इन दिनों वायरल बुखार की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। विभाग के सह-आचार्य डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि मौसमी बीमारियों के कारण ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 30 से 40 फीसदी मरीज वायरल बुखार के हैं। इनमें अधिकतर मरीजों को चार से पांच दिन तक बुखार रहने के साथ खाने की चीजों का स्वाद सामान्य नहीं लग रहा है। स्वाद में बदलाव के कारण भोजन करने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायरल बुखार के अधिकांश मामलों में मरीजों को पर्याप्त आराम, तरल पदार्थ और संतुलित भोजन लेने की सलाह दी जाती है। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने से बचना चाहिए। तेज बुखार लंबे समय तक रहने, अत्यधिक कमजोरी, सांस लेने में परेशानी या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा के साथ बुजुर्ग भी शामिल
अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में बच्चों के साथ युवा और बुजुर्ग भी शामिल हैं। चिकित्सक मौसम में बदलाव को देखते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और वायरल संक्रमण के लक्षण होने पर पर्याप्त आराम करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed