फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband files FIR against wife lover in Greater Noida

'मैं प्रेमी को मानती हूं पति': वीबी और उसके आशिक की धमकी के बाद थाने पहुंचा युवक, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

Wed, 30 Sep 2026 09:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 09:01 PM IST
सार

पति को पत्नी के फोन पर किसी और से बातचीत का राज पता चला, जिसके बाद घर का मामला थाने तक पहुंच गया। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Husband files FIR against wife lover in Greater Noida
पति ने पत्नी-प्रेमी पर दर्ज कराई प्राथमिकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात फेरों के बाद शुरू हुई गृहस्थी में जब पति को पत्नी के फोन पर किसी और से बातचीत का राज पता चला तो घर का मामला थाने तक पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी स्नैपचैट और फोन पर प्रेमी से बातचीत करती थी।

विज्ञापन


पति ने विरोध किया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पत्नी ने कथित तौर पर स्नैपचैट के संदेश और फोटो दिखाकर प्रेमी से संबंध होने की बात भी कही। इसके बाद पति ने पत्नी, उसके प्रेमी और परिजनों के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सफीपुर गांव निवासी जतिन ने केस दर्ज कराया है कि 29 नवंबर 2025 को उसकी शादी गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी कालिंदी भाटी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार उसके और परिवार के प्रति सहीं नहीं था। वो लगातार फोन पर अन्य पुरुषों से बात करती थी। मना करने पर झूठे केस में फंसाने व जान से मरवाने की धमकी देती थी। इससे पीड़ित काफी डर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने ई-मेल आई स्नैप आईडी के संदेश व फोटो दिखाकर बताया कि वो सेजल यादव नाम के युवक से प्यार करती है। दोनों एक-दूसरे को पति-पत्नी मानते हैं। आरोपी पत्नी से पूछने पर बताया कि उसके परिजनों ने जबरन उसकी शादी की है। 


आरोप लगाया कि अब पत्नी जान से मरवाने की धमकी दे रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed