फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AC out of order for 15 days Greater Noida bus drivers and conductors revealed this during questioning

'15 दिन से खराब था एसी': पूछताछ में चालकों और परिचालक ने बताया, ग्रेनो बस अग्निकांड में चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 28 Sep 2026 07:02 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 07:02 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ रहा है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बस का एसी सिस्टम पिछले करीब 15 दिनों से खराब था।

विज्ञापन
AC out of order for 15 days Greater Noida bus drivers and conductors revealed this during questioning
यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के मामले में पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बस का एसी सिस्टम पिछले करीब 15 दिनों से खराब था, जिसकी जानकारी चालक-परिचालक के साथ-साथ संचालन से जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों को भी थी।

विज्ञापन

AC out of order for 15 days Greater Noida bus drivers and conductors revealed this during questioning
यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार चालकों (पवन और योगेश) व परिचालक (रोहित) ने बताया कि उन्होंने कई बार एसी ठीक कराने के लिए मैनेजर और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से कहा था। हालांकि, जल्द ही गर्मी का मौसम खत्म होने का हवाला देकर इसे नजरअंदाज कर दिया गया और बस का संचालन जारी रखा गया। 

इसी लापरवाही के सिलसिले में पुलिस ने बुकिंग मैनेजर विकास को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आग लगने के बाद बस को रोकने में कितना समय लगा और इस दौरान वह कितनी दूरी तक चली। इसके लिए जीरो प्वाइंट से घटनास्थल तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बस की गति और उसके लिए कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और यात्रियों रुकने के स्थान का भी मिलान कर रही है। इसके के बयान को जांच में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AC out of order for 15 days Greater Noida bus drivers and conductors revealed this during questioning
यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फोन पर दी गई थी धुएं की जानकारी, फिर भी नहीं रुकी बस 
जांच में एक और बेहद गंभीर तथ्य सामने आया है कि बस के भीतर धुआं उठने के बाद कुछ यात्रियों ने फोन करके बुकिंग कार्यालय को इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन

AC out of order for 15 days Greater Noida bus drivers and conductors revealed this during questioning
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

इसके बावजूद बस को तत्काल रुकवाने के लिए कोई गंभीर कदम क्यों नहीं उठाया गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि सूचना मिलने के बाद बुकिंग कार्यालय से चालकों को बस रोकने के कोई निर्देश दिए गए थे या नहीं।

AC out of order for 15 days Greater Noida bus drivers and conductors revealed this during questioning
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा - फोटो : पीटीआई

सीसीटीवी और कॉल डिटेल से हो रही है पड़ताल
हादसे के वक्त मची अफरातफरी के बीच कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर और कुछ दरवाजे से बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे, जबकि कई अंदर ही फंस गए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग लगने के बाद बस को रोकने में कितना समय लगा और इस दौरान वह कितनी दूरी तक चली। इसके लिए जीरो प्वाइंट से घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और यात्रियों के बयानों को आधार बनाकर गहराई से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed