फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector Beta 1 parks in poor condition

Noida News: सेक्टर बीटा-1 के पार्क बदहाल, गंदगी और लंबी घास से परेशानी

Tue, 18 Aug 2026 05:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Sector Beta 1 parks in poor condition
फोटो--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 के कई पार्क इन दिनों साफ-सफाई और रखरखाव की कमी से बदहाल हैं। पार्कों के मुख्य प्रवेश द्वारों के आसपास जगह-जगह गंदगी पड़ी है, जबकि नियमित कटाई नहीं होने से कई स्थानों पर लंबी घास उग आई है। इससे पार्क में सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
सेक्टर निवासी आलोक ने बताया कि ज्यादातर पार्कों में ग्रिल और चहारदीवारी भी कई जगह से टूटी हुई है। इससे पार्कों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि गंदगी और लंबी घास के कारण पार्कों में आने वाले लोगों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक गनेंद्र यादव और वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद से सेक्टर के पार्कों का निरीक्षण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि निरीक्षण के बाद नियमित सफाई, घास की कटाई और टूटी ग्रिल व चहारदीवारी की मरम्मत जल्द कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed