{"_id":"69d92208838ba3076f0c3c99","slug":"sfgd-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5838-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्सप्रेसवे से बुलंदशहर तक वाहन जल्द भरेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्सप्रेसवे से बुलंदशहर तक वाहन जल्द भरेंगे फर्राटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.....
-रबूपुरा-झांझर रोड को सीमेंटेड करने का तेजी से हो रहा है काम
-तीन किलोमीटर की सड़क का कराया जा रहा है निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे से रबूपुरा होते हुए बुलंदशहर जाने की राह जल्दी ही आसान हो जाएगी। वाहन अगले महीने से इस मार्ग पर तेजी से फर्राटा भरते नजर आएंगे। रबूपुरा-झांझर रोड पर तीन किलोमीटर की सड़क को सीमेंटेड करने का काम तेजी से चल रहा है और इसी महीने इसे पूरा कर दिया जाएगा। जिससे लोग आसानी से बुलंदशहर पहुंच सकेंगे।
एक्सप्रेसवे उतरकर बुलंदशहर जाने के लिए वाहनों को रबूपुरा-झांझर रोड से होकर गुजरना पड़ता है। इस मार्ग को तीन किलोमीटर तक सीमेंटेड करने का काम बीते एक महीने से चल रहा है और 60 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इसी महीने सड़क बनाने के काम को पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बाद बुलंदशहर जाने वाले राहगीर यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरने के बाद रबूपुरा होते हुए सीधे झांझर पहुंचेंगे और यहां से सीधा बुलंदशहर की ओर जा सकेंगे।
9 किलोमीटर तक हो रहा चौड़ीकरण
: यमुना एक्सप्रेसवे से रबूपुरा होते हुए झांझर तक जाने वाली सड़क को दोनों तरफ से चौड़ा भी किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी सड़क को चौड़ा करने का काम कर रहा है। सड़क के दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर चाैड़ाई बढ़ाई जा रही है। यह काम भी लगभग पूरा हो चुका है। जिसके बाद वाहन सुविधा के साथ इस रोड पर फर्राटा भर सकेंगे।
Trending Videos