फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   shop and house under construction collapsed suddenly during drain excavation work in Surajpur in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: जेसीबी से खुदाई के दौरान धंसी जमीन, दुकान और दो मंजिला मकान भरभराकर गिरे; VIDEO

Thu, 16 Jul 2026 03:25 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 16 Jul 2026 03:25 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में नाले की जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन धंसने से एक दुकान और निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में बिजली लाइन भी टूट गई, जिससे चिंगारियां उठीं।

विज्ञापन
shop and house under construction collapsed suddenly during drain excavation work in Surajpur in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव में गुरुवार को नाले की जेसीबी से खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के चलते जमीन धंसने से एक दुकान और उसके पास बना निर्माणाधीन दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज चिंगारियां उठने लगीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय भवनों के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। पूरी घटना आसपास लगे कैमरे में भी कैद हो गई।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिलपता गांव में नाले की सफाई और चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान नाले के किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई। देखते ही देखते किनारे पर बनी दुकान और पास का निर्माणाधीन दो मंजिला मकान अपनी नींव खो बैठा और कुछ ही सेकंड में मलबे में तब्दील हो गया। भवन गिरने के साथ ही वहां से गुजर रही बिजली की लाइन भी टूट गई। तारों के आपस में टकराने से तेज चिंगारियां उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसा कुछ देर बाद होता, जब दुकान या मकान में लोग मौजूद होते, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। लोगों ने नाले की खुदाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह की खुदाई से पहले सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग और भवनों की मजबूती का आकलन किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सूरजपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कराया। बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कराई गई ताकि कोई और हादसा न हो। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed