{"_id":"6a84a13349326b2f2a04e054","slug":"six-year-old-child-dies-after-falling-from-fourth-floor-noida-news-c-1-1-noi1082-4626962-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चौथी मंजिल से गिरकर छह साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चौथी मंजिल से गिरकर छह साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट में चौथी मंजिल से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए छह वर्षीय दक्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा दो अगस्त की सुबह हुआ था। बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर दिल्ली रेफर किया गया। पांच अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अब मां की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर निवासी शालू अपने दो बच्चों के साथ जनता फ्लैट में रहती हैं। उनके पति अलीगढ़ में रहते हैं और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। शालू घरों में काम कर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। दो अगस्त को वह सुबह करीब छह बजे काम के लिए घर से निकली थीं। उस समय उनका बेटा दक्ष घर में था।
घर से निकलने के कुछ देर बाद शालू को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दक्ष नीचे गिरा पड़ा है। सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचीं और आसपास के लोगों की मदद से बच्चे को अस्पताल ले गईं। गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहां पांच अगस्त को बच्चे ने दम तोड़ दिया।