{"_id":"6a78768afdc82e3c4a0cc084","slug":"special-preparations-at-temples-for-sawan-shivratri-temples-adorned-with-colorful-lights-noida-news-c-491-1-rgh1002-9192-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सावन शिवरात्रि पर मंदिरों में विशेष तैयारी, रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सावन शिवरात्रि पर मंदिरों में विशेष तैयारी, रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीपी ने नानकेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। नानकेश्वर महादेव मंदिर में सावन शिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे। रात 12 बजे से शिवरात्रि लगते ही कांवड़िये भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। इसके लिए मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सुरक्षा इंतजामों की जांच करने के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर रविवार को मंदिर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंदिर के महंत राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर में कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए भी अलग लाइन बनाई जाएगी, जिससे उन्हें परेशानी न हो। रबूपुरा-रुस्तमपुर मार्ग पर प्राचीन व प्रसिद्ध जौनमाना चामुंडा मंदिर, पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर, सीताराम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी सावन के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में अखंड श्रीरामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है।
पुलिस के साथ पीएसी बल भी तैनात
नानकेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले शिवभक्तों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस के साथ पीएसी बल भी तैनात किया गया है। मेला कोतवाली के साथ ही तीन अस्थायी चौकियां भी बनाई गई हैं। मेले में शांति व्यवस्था के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी बल तैनात हैं। इसके साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिस निगरानी कर रही है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।