फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Spirit undaunted even after the paper leak; scripted a success story through hard work.

Noida News: पेपर लीक के बाद भी नहीं टूटा हौसला, मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

Sat, 18 Jul 2026 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Spirit undaunted even after the paper leak; scripted a success story through hard work.
शैली कौशिक
- दूसरे प्रयास में छात्रों ने हासिल की नीट में शानदार रैंक, डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा
विज्ञापन

फोटो-

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सफलता पाने के लिए मेहनत के साथ सही रणनीति और अनुशासित दिनचर्या जरूरी होती है। नीट प्रश्न पत्र लीक की घटना से निराशा जरूर हुई, लेकिन शहर के कई छात्रों ने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने दूसरे प्रयास में बेहतर प्रदर्शन कर मेडिकल कॉलेज में दाखिले की राह आसान कर ली है। अब उनका सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है। रायन इंटरनेशनल स्कूल के आर्यन कबीर ने भी 99.83 परसेंटाइल हासिल किए हैं।
कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता-
दनकौर स्थित डूंगरपुर रिल्का निवासी आयुष कसाना ने ऑल इंडिया 2673 और ओबीसी वर्ग में 978 रैंक प्राप्त की है। उन्होंने भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान में 99 परसेंटाइल हासिल किए। आयुष ने बताया कि नियमित पढ़ाई, विषयों की मजबूत समझ और सही रणनीति ने सफलता दिलाई। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनके पिता बुलंदशहर में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया का किया इस्तेमाल-
ग्रेटर नोएडा निवासी शैली कौशिक ने नीट में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा शैली ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए किया। वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थीं, जिससे विषयों को समझने और याद रखने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि अपेक्षा के अनुसार रैंक नहीं आने के बावजूद वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं और आगे बेहतर करने का प्रयास जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 से 7 घंटे पढ़ाई कर पाए 96.8 प्रतिशत अंक-
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी हर्षित ने नीट में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि रायन इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शिक्षकों का उन्हें काफी सहयोग मिला। वह रोजाना छह से सात घंटे नियमित पढ़ाई करते थे। विषयों की समझ और लगातार अभ्यास पर ध्यान देकर उन्होंने यह सफलता हासिल की। हर्षित को उम्मीद है कि उन्हें सरकारी सीट पर प्रवेश मिल सकेगा।

शैली कौशिक

शैली कौशिक

शैली कौशिक

शैली कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed