{"_id":"6a32993ace546d98810f746b","slug":"talent-from-government-schools-is-being-honed-at-the-national-volleyball-camp-noida-news-c-23-1-lko1064-97744-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल शिविर में निखर रही सरकारी स्कूलों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल शिविर में निखर रही सरकारी स्कूलों की प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जीबीयू में 60 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण, तकनीक और फिटनेस पर विशेष जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में एचसीएल फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में सरकारी स्कूलों के 60 खिलाड़ी खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। अंडर-18 वर्ग के 30 बालक और 30 बालिका खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, खेल रणनीति और शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सर्विस, पासिंग, स्पाइकिंग, ब्लॉकिंग और टीम वर्क जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती और अनुशासन का महत्व भी समझाया जा रहा है।
जीबीयू के मीडिया प्रभारी डॉ. विनित कुमार ने बताया कि यह शिविर 25 मई से 19 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके। पुरुष वर्ग के मुख्य कोच अभिमन्यु सिंह और महिला वर्ग की मुख्य कोच राधिका पारुचुरी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण और सरकारी स्कूलों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलता है।