सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers will report to school starting today, while classes for students will begin on June 25.

Noida News: आज से स्कूल पहुंचेंगे शिक्षक, 25 जून से बच्चों की लगेगी कक्षाएं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers will report to school starting today, while classes for students will begin on June 25.
विज्ञापन
- परिषदीय विद्यालयों में तैयारियां शुरू, साफ-सफाई और नामांकन कार्य पर जोर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिले के परिषदीय विद्यालय विद्यार्थियों के लिए 25 जून से खुलेंगे, जबकि शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सोमवार से विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय खुलने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएंगी, ताकि पहले दिन से ही नियमित पठन-पाठन शुरू हो सके। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में साफ-सफाई, कक्षाओं की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नामांकन और शैक्षणिक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निर्धारित शैक्षणिक सत्र के अनुसार वर्ष में न्यूनतम 220 दिन पढ़ाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए विद्यालयों को शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करना होगा। अधिकारियों के अनुसार विद्यालय खुलने से पहले प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। छात्र उपस्थिति बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। शिक्षकों को अभिभावकों के संपर्क में रहकर नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
1 जुलाई से चलेगा स्कूल चलो अभियान-
जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को स्कूल से जोड़ने, नए प्रवेश बढ़ाने तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षकों, ग्राम पंचायतों, अभिभावकों और स्थानीय प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। स्कूल चलो अभियान के दौरान रैलियां, जनजागरूकता कार्यक्रम और घर-घर संपर्क अभियान भी चलाए जाएंगे। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed