फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Technical information regarding sports provided at the training camp.

Noida News: प्रशिक्षण शिविर में दी गई खेलों की तकनीकी जानकारी

Wed, 05 Aug 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Technical information regarding sports provided at the training camp.
यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं का प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन बुधवार को छात्राओं को विभिन्न खेलों की तकनीकी जानकारी दी गई। जिससे कि छात्राएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बना सकें।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक विनय प्रकाश ने बताया कि बीते दिनों हुई प्रतियोगिता के बाद जेवर, दनकौर और दादरी ब्लाक के कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था। दनकौर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में इनका प्रशिक्षण चल रहा है। इन्हें विभिन्न खेलों के अभ्यास कराने के साथ ही तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान अनामिका शर्मा, ज्योतिर्मयी पांडे, जगवीर शर्मा, चित्रा पाल समेत विभिन्न शिक्षक और छात्राएं मौजूद रही। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed