पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The city streets echoed with cries of "Ya Hussain."

Noida News: शहर की गलियों गूंजीं... या हुसैन की सदाएं

Fri, 26 Jun 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
The city streets echoed with cries of "Ya Hussain."
महमद
मोहर्रम पर जगह-जगह जुलूस निकाला गया, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। मोहर्रम पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह जुलूस निकाला गया। इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया। सेक्टर-12 और 22 से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर-50 तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग काले परिधानों में शामिल हुए।
सेक्टर-8 और 9 स्थित मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। इसके साथ ही सेक्टर-63 व 49 से भी जुलूस निकाला गया। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और प्रमुख चौराहों पर यातायात को भी नियंत्रित किया गया। जुलूस के रास्ते में कई स्थानों पर लोगों को के लिए शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। इस दौरान युवाओं ने कौशल दिखाया। महिलाओं ने अलग-अलग स्थानों पर सेवा शिविर लगाकर राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों को शरबत वितरित किया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लोगों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेक्टर-8 स्थित मस्जिद के मौलाना कारी नाजिम ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं बल्कि इंसानियत, सब्र और सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने जुलूस के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसके बाद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।

मोहर्रम हमें इमाम हुसैन की कुर्बानी से सत्य, न्याय और इंसानियत के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। -सर्वर हैदर, दिल्ली

इस बार भी बड़ी संख्या में लोग मातमी जुलूस में शामिल हुए। सभी ने अनुशासन बनाए रखा। -शेवर, सेक्टर-8
मै हर वर्ष महिलाओं की टीम के साथ शरबत वितरण करती हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जीनत, सेक्टर-12

इस सेवा में सभी महिलाएं पूरे उत्साह से शामिल हुईं। हमने ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की। -मेहमद, सेक्टर-73

मोहर्रम हमें त्याग और मानवता का संदेश देता है। सेवा करना भी इबादत का एक हिस्सा है। -मो. जावेद, सेक्टर-12

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

महमद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed