सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The winning players were honored

Noida News: विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
The winning players were honored
गाजियाबाद में आयोजित हुई खेलो इंडिया – अस्मिता रोल बॉल लीग में पदक विजेता जिले की खिलाड़ी। स्रो
विज्ञापन
फोटो --
Trending Videos





ग्रेटर नोएडा (संवाद) । गौतमबुद्ध नगर की छह रोलबॉल खिलाड़ियों ने गाजियाबाद में आयोजित हुई खेलो इंडिया-अस्मिता रोल बॉल लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत छह पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर खिलाडियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में सुरोश्री बनर्जी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, सारन्या आर्या, इरा शर्मा और नियति सिंह ने रजत पदक जीता। गौरिता गुप्ता और मायरा सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ी जेपी पब्लिक स्कूल में संचालित रोलबॉल अकादमी में कोच धर्मेंद्र की देखरेख में स्पर्धा के गुर सीखते हैं। सभी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed