सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thousands of residents of 11 societies will get relief from dust and traffic jams.

Noida News: 11 सोसाइटी के हजारों लोगों को धूल और जाम से मिलेगी निजात

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Thousands of residents of 11 societies will get relief from dust and traffic jams.
विज्ञापन
-ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 की दो सड़कों को चौड़ा करने का काम हुआ शुरू
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 की 11 सोसाइटियों के निवासियों को जल्द ही जाम और धूल से निजात मिलेगी। इसका समाधान करने के लिए प्राधिकरण ने सेक्टर की दो सड़कों के चौड़ीकरण कराने का फैसला किया है। रविवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दोनों सड़कों के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। चौड़ीकरण का कार्य जून तक पूरा हो जाएगा। वहीं प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि अभी दोनों सड़कें 7 मीटर चौड़ी है। काम पूरा होने के बाद सड़कें 10.50 मीटर से 12 मीटर चौड़ी हो जाएंगी।

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 के निवासी जाम और धूल की समस्या से परेशान हैं। सबसे ज्यादा समस्या रॉयल नेस्ट सोसाइटी से सर्वोत्तम स्कूल और चोरी काउंटी से आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी वाली सड़क से हो रही थी। दोनों सड़कें टूट चुकी हैं। दाेनों सड़कों पर 11 से अधिक सोसाइटी और 8 से अधिक स्कूल है। रोजाना बड़ी संख्या में सड़कों से वाहन निकलते है। सड़क टूटी होने के कारण धूल उड़ती रहती है। साथ ही यातायात का दबाव बढ़ने के कारण जाम की समस्या भी बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों की समस्या को देखकर प्राधिकरण ने दोनों सड़कों को चौड़ा करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 4.29 करोड़ रुपये की लागत से दोनों सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। रविवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed