{"_id":"69ab0a160c37c1c68f026143","slug":"three-days-four-road-accidents-four-deaths-noida-news-c-1-noi1095-4021810-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन दिन, चार सड़क हादसे, 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन दिन, चार सड़क हादसे, 4 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्विस रोड पर ऑटो पलटा, बाकी तीन में अज्ञात वाहन चालकों ने मारी टक्कर
एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र में ऑटो पलटने से युवक की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में पिछले तीन दिनों में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इन मामलों में संबंधित थाना पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले अशोक कुमार बुधवार दोपहर ऑटो में ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पंचशील अंडरपास के पास अचानक ऑटो पलट गया, जिसमें अशोक की मौत हो गई।
वहीं कोतवाली फेज-टू क्षेत्र में बुधवार शाम को एनएसईजेड के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें 48 वर्षीय संजय कुमार सिंह की मौत हो गई। इसके साथ ही डीएनडी पुल पर मंगलवार सुबह 29 वर्षीय पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 29 वर्षीय संजू शर्मा स्कूटी पर नोएडा से दिल्ली जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
चौथा मामला फेज-तीन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम का है। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे 70 वर्षीय राम नारायण को भी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
Trending Videos