{"_id":"69ea1321a4967f98430dbfd1","slug":"todays-medication-must-be-delivered-today-itself-officials-reprimanded-over-mismanagement-noida-news-c-340-1-del1011-133426-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज की दवा आज ही मिले, अव्यवस्था पर अफसरों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज की दवा आज ही मिले, अव्यवस्था पर अफसरों को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, लंबी कतार, गंदगी पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार को अचानक अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने गंदगी और मरीजों की लंबी कतार पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आज की दवा, आज ही मिले।
सुबह अस्पताल पहुंचीं सीएम ने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था, जल आपूर्ति और डिजिटल सेवाओं का निरीक्षण किया। सीएम ने मरीजों और उनके परिजनों से बात की। कई बुजुर्ग मरीजों ने सीएम को बताया कि वे सुबह 8 बजे से कतार में हैं, लेकिन अब तक नंबर नहीं आया। सीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को घंटों खड़ा रखना गलत है। उन्होंने कहा कि बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और टोकन सिस्टम को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने अस्पताल में हेपेटाइटिस के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई।
सीएम बोलीं... ऐसी व्यवस्था बनाएं, मरीजों को कम इंतजार करना पड़े
ओपीडी में भीड़ और डॉक्टरों की उपलब्धता पर भी सीएम ने सवाल उठाए। उन्होंने पाया कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम के बाद भी मरीजों को राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यवस्था को जोड़कर ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिससे मरीजों को कम इंतजार करना पड़े। ऑर्थोपेडिक विभाग में ज्यादा भीड़ देखकर उन्होंने इलाज की गुणवत्ता बनाए रखने को कहा।
दवाइयों की कमी बर्दाश्त नहीं
कई मरीजों ने सीएम से शिकायत की कि उन्हें बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। सीएम ने कहा कि दवाओं और वैक्सीन की कमी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने वैक्सीनेशन यूनिट का भी निरीक्षण किया।
मरीजों की शिकायत नजरअंदाज करना लापरवाही
सीएम ने कहा कि जब मरीज खुद समस्याएं बता रहे हैं तो उन्हें नजरअंदाज करना लापरवाही है। सीएम ने डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम अनिवार्य करने और सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट पहनने के निर्देश दिए ।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X