सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for cheating and fraud

Noida News: टप्पेबाजी कर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating and fraud
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी कर एटीएम कार्ड से पैसे निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक ऑटो, एटीएम कार्ड और 9420 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने बस स्टैंड के पास बैग बदलकर पीड़ित के एटीएम कार्ड से पैसे निकाले थे। आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ तोतला और समशेर के रूप में हुई है। पंकज के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी समशेर के खिलाफ भी इसी घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कासना बस स्टैंड के पास तीन अज्ञात लोगों ने टप्पेबाजी करते हुए उसका बैग बदल लिया फिर उसमें रखे एटीएम की मदद से उसके खाते से 22 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed