सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two young boy arrested to fill air his freind

Noida News: दोस्तों का मजाक पड़ा भारी, पेट में हवा भरते ही युवक की फट गई आंत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
two young boy arrested to fill air his freind
फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में सफाई कर्मी के पेट में हवा भरने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार 
विज्ञापन
-कंपनी में झाड़ू लगाने के दौरान शरारत में गुप्तांग में प्रेशर पाइप से भर दी थी हवा

- पेट में आंतें फटने के कारण होने लगा था रक्त स्त्राव

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। शहर में कंपनी में काम करने के दौरान सफाई कर्मी के गुप्तांग में प्रेशर पाइप डालकर उसके पेट में हवा भरने वाले दोनों सहकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने काम के दौरान शरारत करते हुए अपने साथी के गुदा द्वार में हवा का प्रेशर पाइप डाल दिया था। इससे उसके पेट में हवा भर गई थी और खून बहने लगा था। आनन-फानन में उसे जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में पता चला था कि सफाई कर्मी की आंत फट गई है। इसके बाद उसे ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया गया था।
यमुना सिटी के रबूपुरा में सेक्टर-29 में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में मंगलवार सुबह तीन सफाई कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसमें समीर कंपनी में झुककर झाड़ू लगा रहा था। वहीं उसके दूसरा सहकर्मी दिलशाद हवा के प्रेशर पाइप से हवा डाल रहा था। जीशान दोनों के साथ वहीं मौके पर मौजूद था। तभी दिलशाद को शरारत सूझी और उसने समीर के गुदा द्वार पर प्रेशर पाइप लगाकर हवा भरनी शुरू कर दी। इस शरारत में जीशान भी उसका साथ दे रहा था। देखते ही देखते समीर चीखने लगा और उसके गुप्तांग से खून बहने लगा। खून बहते देख दोनों घबरा गए और तत्काल सुपरवाइजर को जानकारी दी। जिसके बाद समीर को तत्काल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के एक ही गांव के रहने वाले हैं तीनों : सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में मैन पावर सप्लाई करने वाले आशीष त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि तीनों युवक एक ही गांव के हैं। जीशान पुत्र शाहिद अली, दिलशाद पुत्र मोहम्मद अहमद और समीर पुत्र नूर मोहम्मद कंपनी में सफाई कर्मचारी का काम करते थे। यह तीनों उत्तराखंड के काशीपुर जिले के मुहल्ला अली खान उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। तीनों दोस्त थे और एक साथ ही रहते थे। मंगलवार सुबह 10 बजे काम के दौरान शरारत करते हुए यह घटना हो गई।
विज्ञापन

घायल की हालत गंभीर : हादसा होने के बाद समीर को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां जांच में सामने आया कि उसकी आंतें फट गई हैं और सर्जरी की जरूरत है। जिसके बाद युवक को ग्रेटर नोएडा के जिम्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए परी चौक स्थित यथार्थ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

सहकर्मी से शरारत करने के दौरान उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। युवक अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -सार्थक सेंगर, एसीपी, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article