सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two youths detained in case of uproar on charges of religious conversion in Greater Noida Sector-36

Greater Noida News: सेक्टर-36 में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा, हिरासत में दो युवक

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 08 Feb 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की सूचना पर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 

Two youths detained in case of uproar on charges of religious conversion in Greater Noida Sector-36
जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-36 और ऐच्छर इलाके में रविवार को धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने दो युवकों पर एक दर्जन से अधिक लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।

Trending Videos


स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ बाहरी लोग इलाके में महिलाओं को एकत्र कर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसी को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोगों का कहना था कि यह गतिविधि गुपचुप तरीके से की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऐच्छर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराए जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसमें सामने आया कि एक टैक्सी चालक सुरेश, उसकी पत्नी, साली और ऐच्छर निवासी चंद्रकरण द्वारा कुछ महिलाओं को एकत्र कर ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दी जा रही थी। प्रारंभिक जांच में जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के ठोस साक्ष्य फिलहाल सामने नहीं आए हैं। 

हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों मुख्य व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों व गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। घटना के दौरान क्षेत्र में अफवाहों के चलते तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है। अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed