फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vanya Chaudhary won the silver medal at the UP State Badminton Championship.

Noida News: यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में वान्या चौधरी ने जीता रजत पदक

Mon, 20 Jul 2026 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Vanya Chaudhary won the silver medal at the UP State Badminton Championship.
यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में वान्या चौधरी ने जीता रजत पदक
विज्ञापन

नोएडा संवाद। गौतमबुद्ध नगर की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी वान्या चौधरी ने मुरादाबाद में आयोजित प्रथम यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 एकल वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। मुरादाबाद की आरव बैडमिंटन अकादमी में 16 से 19 जुलाई तक आयोजित हुई चैंपियनशिप में रविवार को सेक्टर गामा-2 निवासी वान्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पूरे मुकाबले में उन्होंने आक्रामक और संतुलित खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया। रविवार को सेमीफाइनल में वान्या का मुकाबला झांसी की आरुषि गर्ग के साथ हुआ। इस मुकाबले में जीत दर्ज कर खिलाड़ी ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मिली हार के बाद वान्या ने रजत पदक पर कब्जा किया। वान्या वर्तमान में बंगलूरू के येलहंका स्थित प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में हेड कोच विमल कुमार और कोच सागर चोपड़ा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-131 स्थित प्रोमिथिय स्कूल परिसर में संचालित अकादमी में कोच सुभाष बिष्ट से भी बैडमिंटन की बारीकियां सीख रही हैं। पिता योगेश नागर ने कहा कि वान्या ने मेरठ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed