{"_id":"6a5f97c97d3ecc16ba04ffe2","slug":"the-problem-remains-unresolved-the-authority-says-a-fine-has-been-imposed-noida-news-c-1-noi1095-4525845-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: समस्या जस की तस... प्राधिकरण बोला-जुर्माना तो लगा दिया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: समस्या जस की तस... प्राधिकरण बोला-जुर्माना तो लगा दिया है
विज्ञापन
देवेन्द्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर पर जुर्माने के बाद भी सिक्का कार्मिक ग्रीन में सीवेज की समस्याएं अब भी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन सोसाइटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के सही ढंग से संचालन न होने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण को कई बार पत्र लिखकर स्थिति के बारे में बताया है पर कार्रवाई के नाम पर प्राधिकरण पुराने जुर्माने का पत्र भेजकर खानापूर्ति कर रहे हैं। बता दें कि पिछले आठ महीने में बिल्डर पर तीन बार में करीब 56 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके बावजूद सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि दूषित पानी और सीवेज से जुड़ी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार कार्रवाई के बाद भी हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
निवासियों का कहना है कि एसटीपी लंबे समय से पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो रहा है। इसके कारण सीवेज के शोधन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका असर पानी की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद बिल्डर और मेंटेनेंस प्रबंधन ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। निवासियों ने मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
प्राधिकरण जुर्माना लगा रहा है तो यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि एसटीपी नियमित रूप से संचालित हो। - देवेंद्र सिंह, निवासी
दूषित पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं आया। - मोनिका, निवासी
पहले भी कई बार जुर्माना लगाया गया, लेकिन उसके बाद क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी निवासियों को नहीं दी गई। - नीरज, निवासी