फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Issues concerning more than 20 sectors raised during the meeting between the Noida Authority and RWAs.

Noida News: नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए की बैठक में उठे 20 से ज्यादा सेक्टरों के मुद्दे

Tue, 21 Jul 2026 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Issues concerning more than 20 sectors raised during the meeting between the Noida Authority and RWAs.
आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने काम न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

नंबर गेम- 279 में से 55 मामलों का छह महीनों में हुआ निस्तारण


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण और विभिन्न आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें लंबित नागरिक समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी. सिंह, उद्यान निदेशक आनंद मोहन समेत अन्य अधिकारियों ने समस्याओं को सुना। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अपने सेक्टरों में विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई आवश्यक कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं का संज्ञान लिया और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 6-7 महीनों में 279 मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से 55 का निस्तारण हो चुका है और 38 पर कार्य जारी है। वहीं 111 मांगें निविदा और 12 टेंडर प्रक्रिया में हैं। 11 मांगें प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं और 52 मामलों में नीतिगत निर्णय आवश्यक है।

इसमें आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने सीवर ओवरफ्लो, गंगाजल आपूर्ति बंद होने की पूर्व सूचना, खुले विद्युत पैनल बॉक्स, पार्कों के रखरखाव, सफाई व्यवस्था, जलभराव, सड़क व फुटपाथ मरम्मत, अवैध पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, पीजी के अवैध संचालन तथा स्ट्रीट लाइट और नालियों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। फोनरवा ने नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने की मांग की। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का अनुरोध किया। इस दौरान पवन यादव, विजय भाटी,अशोक कुमार मिश्रा , देवेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप वोहरा, श्याम सिंह यादव, जी एस सचदेवा, राजेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed