सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   violence in poilce sation

Noida News: अपहरण की झूठी सूचना देकर थाने में मचाया उत्पात, दो भाई गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
violence in poilce sation
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पलवल। सदर थाना क्षेत्र में अपहरण की झूठी सूचना देकर थाने के अंदर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और हंगामा करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के गांव दुवाला निवासी राहुल 7 अप्रैल को इंडरी निवासी अपने दोस्त राहुल के साथ एक फार्म हाउस पर शराब पी रहा था। इसी दौरान उनका परिचित आलदुका गांव निवासी अरुण वहां पहुंच गया। शराब पीने के बाद तीनों अरुण की गाड़ी में पलवल के लिए रवाना हुए। रास्ते में केएमपी एक्सप्रेसवे पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अरुण ने गाड़ी की चाबी निकाल ली, जिसके बाद तीनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई।


बताया गया है कि अरुण गाड़ी छोड़कर पैदल निकल गया और अपने घर फोन कर अपहरण की झूठी सूचना दे दी। उसने राहुल पर डेढ़ लाख रुपये लूटने और मोबाइल फेंकने का आरोप भी लगाया। सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंची और तीनों को पूछताछ के लिए सदर थाना ले आई। थाने में पूछताछ के दौरान अरुण का भाई अक्षय भी पहुंच गया। इसी बीच दोनों भाई भड़क गए और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में राहुल पर लात-घूंसों और कुर्सी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पु
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------------------------

राहुल राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed