{"_id":"6a7c916a9a11162f8f08f9f3","slug":"water-supply-improved-after-protests-but-a-permanent-solution-is-needed-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9307-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाैड़ यमुना सिटी में 9 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से उबले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाैड़ यमुना सिटी में 9 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से उबले लोग
विज्ञापन
श्रवण कुमार अवाना, गौड यमुना सिटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाैड़ यमुना सिटी में 9 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से उबले लोग
लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण रहे बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी में बुधवार को नौ घंटे तक बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बिजली बैकअप की व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई। निवासियों को इनवर्टर के सहारे ही कई घंटे गुजारा करना पड़ा।
गौड़ यमुना सिटी के निवासियों का कहना है कि बुधवार को भी सोसायटी में करीब नौ से दस घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं आने के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। सोसायटी में कभी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो कभी लो वोल्टेज की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। निवासियों का कहना है कि सोसायटी में बिजली बैकअप की व्यवस्था कराने के लिए कई बार मेंटेनेंस टीम से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बैकअप के नाम पर उन्हें केवल इनवर्टर की सुविधा दी गई है। नौ-दस घंटे तक बिजली नहीं रहने पर इनवर्टर भी लोगों के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुए।
- सोसाइटी में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। - श्रवण कुमार अवाना
- बिजली का बैकअप न होने के कारण लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। भुपेंद्र कुमार
- बिजली बैकअप के नाम पर सिर्फ इनवर्टर है, ज्यादा समय के किए काम नहीं करते। रिंकू भाटी
- बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर सही न होने के कारण सोसाइटी में आए दिन परेशानी आती रहती हैं। बीएन ठाकुर