फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young athletes to showcase their prowess at the skating championship

Noida News: स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का दम

Wed, 12 Aug 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Young athletes to showcase their prowess at the skating championship
स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का दम
विज्ञापन

- जिले के स्कूलों और अकादमियों के स्केटर्स लेंगे हिस्सा, क्वाड और इनलाइन समेत कई स्पर्धाओं में भिड़ंत

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गिरधरपुर गांव स्थित स्कॉलर व्यू पब्लिक स्कूल में 16 अगस्त को एसवीपीएस रोड स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन और आरपी स्पोर्ट्स के सहयोग से होने वाली इस प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न स्कूलों और स्केटिंग अकादमियों के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


यूपीआरसीए के सदस्य शौर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दनकौर क्षेत्र के नवादा गांव में किया जाएगा। इसमें क्वाड, इनलाइन और टॉय इनलाइन समेत विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होंगे। अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए दौड़ की दूरी भी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अंडर-5 और अंडर-7 आयु वर्ग के खिलाड़ी लैप रेस में हिस्सा लेंगे। वहीं अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 1500 मीटर की प्रतियोगिता होगी। अंडर-17 और 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स 2000 मीटर की रेस में अपनी गति और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों ने प्रतिभागियों से प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले आवश्यक दस्तावेज पूरे करने की अपील की है। शौर्य ने बताया कि 17 वर्ष से कम आयु के सभी स्केटर्स के लिए स्कूल का आयु प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed