{"_id":"69d3c71b227881a08f0dddc1","slug":"wheat-procurement-at-the-centers-has-not-yet-begun-even-after-six-days-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5706-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केंद्रों पर 6 दिन बाद भी नहीं हो सकी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केंद्रों पर 6 दिन बाद भी नहीं हो सकी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रों पर 6 दिन बाद भी नहीं हो सकी गेहूं की खरीद
बाजारों में समर्थन मूल्य से भी काम दामों पर गेहूं बेचने को मजबूर किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद के आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन 6 दिन बाद भी किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो पाई है। समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद न होने पर किसान बाजारों में समर्थन मूल्य से भी काम दामों पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं।
किसानों को गेहूं की पैदावार का उचित मूल्य मिले, इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार अनाज का समर्थन मूल्य तय करती है। खाद्य विभाग की शाखाओं द्वारा खरीद कराई जाती है। खरीद केंद्रों पर किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए अधिकारियों की तैनाती होती है। गेहूं की पैदावार को देखते हुए खाद्य व रसद विभाग, भारतीय खाद्य निगम, साधन सहकारी समिति द्वारा रबूपुरा क्षेत्र के तिरथली, जोंनचाना, रौनीजा व कस्बा रबूपुरा में हर वर्ष गेहूं खरीद के लिए पांच क्रय केंद्र बनाए जाते थे लेकिन इस बार मात्र तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने इस वर्ष 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद कर समर्थन मूल्य तय किया है।
वर्जन
क्षेत्र में इस बार तीन खरीद क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 1 अप्रैल से सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारी पूरी की गई है लेकिन किसान अभी तक क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर नहीं आ रहे हैं। गेहूं में नमी होने के कारण अभी तक क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। -देवेंद्र सिंह, सचिव साधन सहकारी समिति लिमिटेड, रबूपुरा
Trending Videos