सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wheelchair cricket match cancelled due to rain, questions raised over arrangements

Noida News: बारिश से व्हीलचेयर क्रिकेट मैच रद्द, व्यवस्थाओं पर सवाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Wheelchair cricket match cancelled due to rain, questions raised over arrangements
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही पांचवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के सुपर फाइव चरण का सोमवार का मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। कर्नाटक व्हीलचेयर क्रिकेट टीम और उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट अकादमी के बीच यह मैच खेला जाना था। गीले मैदान के चलते टॉस भी नहीं हो सका।
रविवार देर रात हुई बारिश के बाद मैदान को समय पर सुखाया नहीं जा सका। आयोजकों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैच रद्द करने का फैसला लिया। यह पहली बार नहीं है जब इस मैदान पर बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ हो। इससे पहले भी कई क्रिकेट मुकाबले गीले मैदान के चलते रद्द या प्रभावित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक अंतरराष्ट्रीय मैच भी इसी वजह से रद्द करना पड़ा था। खिलाड़ियों और दर्शकों ने बेहतर ग्राउंड मैनेजमेंट की जरूरत पर जोर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसे हालात से बचा जा सके।
विज्ञापन

वहीं रविवार को खेले गए मैच में आंध्र प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 93 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन 11 ने 10.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 94 रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। वहीं दूसरे मुकाबले में मुंबई व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 124 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed