{"_id":"6a6ca791926f6edf7901acfe","slug":"where-should-one-go-to-exercise-sector-3-zoo-park-itself-is-in-a-bad-state-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101822-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्यायाम करने कहां जाएं... सेक्टर-3 जू पार्क ही बीमार है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्यायाम करने कहां जाएं... सेक्टर-3 जू पार्क ही बीमार है
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू -3 में टूटे हुए झूले। स्रोत निवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब पड़ी ओपन जिम और टूटे झूलों से लोग परेशान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर जू-3 के पार्क में लगी ओपन जिम की मशीनों पर जंग लगने और बच्चों के झूले टूटने से पार्क आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम की मशीनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है और बच्चे भी टूटे हुए झूलों के कारण आनंद नहीं ले पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पार्क ही बीमार है तो व्यायाम करने कहां जाएंगे।
पार्क में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और व्यायाम करने पहुंचते हैं। ओपन जिम की मशीनें खराब होने से लोगों को स्वास्थ्य के लिए जरूरी नियमित व्यायाम करने में दिक्कत आ रही है। वहीं बच्चों के लिए लगाए गए झूले टूटे होने से उनकी खेल गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द ही झूलों और ओपन जिम की मशीनों की मरम्मत कराने की मांग की है।
पार्क में लगी ओपन जिम की मशीनों पर जंग लग गई है, जिसके कारण लोग उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इनकी मरम्मत जल्द होनी चाहिए। -हरकेश सिंह
झूले टूटे होने से बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं। पार्क में अच्छी और सुरक्षित सुविधाएं होना जरूरी है, जिससे बच्चे पार्कों में आकर खेल सकें। -शेर पाल सिंह
पार्क लोगों के स्वास्थ्य और मनोरंजन का स्थान है, लेकिन खराब पड़ी मशीनों के कारण पार्क ही बीमार लग रहा है। इसको ठीक करना चाहिए। -देवेन्द्र भाटी
नियमित देखरेख होने से पार्क की सुविधाएं लंबे समय तक बेहतर रह सकती हैं। ओपन जिम और झूलों की मरम्मत जरूरी है। -पंकज शर्मा