फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For Gen-Z, Independence Day signifies a day to pledge to take the country forward.

Noida News: जेन-जी के लिए स्वतंत्रता दिवस का मतलब, देश आगे ले जाने के लिए संकल्प लेने का दिन है

Fri, 31 Jul 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
For Gen-Z, Independence Day signifies a day to pledge to take the country forward.
कृष्ण शर्मा
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं बल्कि देश के भविष्य को बेहतर बनाने का संकल्प लेने का भी दिन है। शहर के जेन-जी इसी नजरिये से इस राष्ट्र पर्व को देख रहे हैं। उनके लिए स्वतंत्रता का मतलब अपने सपनों को पूरा करने की आजादी, नई सोच के साथ आगे बढ़ना और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाना है। युवाओं का कहना है कि देश की असली ताकत उसके जिम्मेदार नागरिक हैं। वह शिक्षा, तकनीक, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के जरिए भारत को आगे ले जाने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन


हमारे लिए आजादी का मतलब सिर्फ अपनी पसंद से जीवन जीना नहीं बल्कि देश और समाज के लिए जिम्मेदारी को समझना भी है। -कृष्ण शर्मा


हमारी जिम्मेदारी है कि मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और अगली पीढ़ी और बेहतर भारत दें। -कार्तिक शर्मा

सपनों को पूरा करने के साथ देश की तरक्की में भी योगदान देना चाहता हूं। सोशल मीडिया से सकारात्मक बदलाव का अवसर मिला है। -अंश वर्मा

हमारे लिए तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं बल्कि उन वीरों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई। -चीकू

अगर जिम्मेदारियों को समझते हुए शिक्षा, नवाचार के साथ आगे बढ़ेंगे तो देश अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। - आर्यन भाटी

जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ेगा तभी देश की वास्तविक प्रगति मिलेगी। इससे समृद्धि भी सुनिश्चित होगी। -मोहित भाटी

कृष्ण शर्मा

कृष्ण शर्मा

कृष्ण शर्मा

कृष्ण शर्मा

कृष्ण शर्मा

कृष्ण शर्मा

कृष्ण शर्मा

कृष्ण शर्मा

कृष्ण शर्मा

कृष्ण शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed