{"_id":"6a6cc7462c12c2dbbb045613","slug":"residents-of-baraula-demolish-encroachments-themselves-authority-to-launch-a-drive-noida-news-c-1-noi1095-4561984-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बरौला में निवासियों ने खुद तोड़ा अतिक्रमण, प्राधिकरण चलाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बरौला में निवासियों ने खुद तोड़ा अतिक्रमण, प्राधिकरण चलाएगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों बारिश में हुआ था जलभराव, निकलने के लिए रास्ते संकरे होते जा रहे थे, शुक्रवार से शुरू हुई तोड़फोड़
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-49 बरौला के निवासियों ने हाल की बारिश में हुए जलभराव का कारण अपने अतिक्रमण को माना। शुक्रवार को गांव के लोगों ने प्राधिकरण के साथ मिलकर अपने घरों और दुकानों के सामने के अतिक्रमण खुद हटाए। यह पहल पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, किसान नेता बीसी प्रधान और वर्क सर्कल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक आर के शर्मा के प्रयासों से सफल हुई।
पहले बरौला में प्राधिकरण की टीम को निवासी तोड़फोड़ नहीं करने देते थे। प्राधिकरण के अनुसार, रास्तों और नाला-नाली सफाई में बाधा डालने वाले अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है। गांव के मुख्य रास्ते से अवैध रैंप, सीढ़ियां और होर्डिंग्स जैसे अतिक्रमण हटाए गए। निवासियों के सहयोग को देखते हुए प्राधिकरण की टीम एक महीने तक अभियान चलाएगी। इस अभियान में गांव में जलनिकासी और रास्तों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। वरिष्ठ प्रबंधक आर के शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद प्राधिकरण गांव की कई समस्याएं दूर करेगा।
जलभराव पर प्राधिकरण की सख्ती
बरौला में जलभराव पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णा करुणेश ने सख्त कार्रवाई की थी। उन्होंने एक जेई और सुपरवाइजर की सेवा समाप्त कर दी थी। एक मैनेजर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इसके अतिरिक्त, संबंधित एजेंसी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।