-22 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिंदी और अंग्रेजी वाद-विवाद में दिखाया दम
नोएडा(संवाद)। सेक्टर-16 ए स्थित एपीजे स्कूल, नोएडा में शुक्रवार को इंटर स्कूल अंग्रेजी और हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 22 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंग्रेजी वाद-विवाद का विषय जलवायु परिवर्तन से निपटने का एकमात्र तरीका जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन विकसित करना और हिंदी वाद-विवाद का विषय सामाजिक संचार माध्यमों के इन्फ्लुएंसर्स समाज पर गलत प्रभाव डाल रहे हैं, रखा गया। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का प्रथम पुरस्कार साध्या प्रकाश (मयूर स्कूल, नोएडा), द्वितीय तारा दत्ता (स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा) और तृतीय नित्या मोहन (सोमरविल स्कूल, नोएडा) को मिला। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में तेजस शर्मा (सोमरविल स्कूल, नोएडा) ने प्रथम, श्रीम सिंह (गुरुकुल द स्कूल) ने द्वितीय और आर्यन प्रसाद नायक (सोमरविल स्कूल, नोएडा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ टीम ट्रॉफी और रोलिंग ट्राफी सोमरविल स्कूल, नोएडा को मिली।