{"_id":"6a6611970750daeec1010583","slug":"worker-dies-of-electrocution-after-power-line-is-severed-while-unloading-debris-noida-news-c-24-1-gur1002-95776-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मलबा उतारते समय बिजली तार कटा, करंट लगने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मलबा उतारते समय बिजली तार कटा, करंट लगने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल से उतारा जा रहा था मलबा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में मलबा उतारते समय करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब क्रेन से दूसरी मंजिल से ट्रॉली के जरिए मलबा नीचे उतारा जा रहा था। इस दौरान ट्रॉली की रगड़ से बिजली का तार कट गया और उसमें करंट दौड़ गया।
मृतक की पहचान ललितपुर (उत्तर प्रदेश) के ठगारी गांव निवासी नंदराम (21) के रूप में हुई है। वह करीब एक माह पहले ही गुरुग्राम काम करने आया था और सेक्टर-67 में झुग्गी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार नंदराम बादशाहपुर क्षेत्र में सोनू यादव के निर्माणाधीन मकान में श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। 25 जुलाई दोपहर को नंदराम अन्य श्रमिकों के साथ क्रेन की मदद से दूसरी मंजिल से ट्रॉली में मलबा उतार रहा था। बार-बार ट्रॉली के दीवार से टकराने के कारण बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो गया और लोहे की ट्रॉली में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से नंदराम गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ा। साथी श्रमिक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
वर्जन-
रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही से जुड़े तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -बिजेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, बादशाहपुर थाना