{"_id":"69d91cb42eef184903081446","slug":"workers-are-going-home-due-to-lack-of-gas-black-marketing-of-gas-is-happening-at-construction-sites-credai-grnoida-news-c-1-noi1095-4148330-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस नहीं मिलने से श्रमिक घर जा रहे, निर्माण स्थलों पर गैस की हो रही कालाबाजारी : क्रेडाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस नहीं मिलने से श्रमिक घर जा रहे, निर्माण स्थलों पर गैस की हो रही कालाबाजारी : क्रेडाई
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्फेडरेशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, श्रमिक अपना खाना पकाने के लिए संघर्ष कर रहे
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। एलपीजी न मिलने का मुद्दा कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने उठाया है। क्रेडाई पश्चिम यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। कन्फेडरेशन सचिव निखिल हवेलिया ने कहा कि घरेलू रसोई गैस की कमी से निर्माण स्थलों पर कालाबाजारी हो रही है। गैस सिलिंडर 4500 से 5000 रुपये का बेचा जा रहा है।
क्रेडाई पश्चिम यूपी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मांग की है कि गैस कालाबाजारी को रोका जाए। निर्माण श्रमिकों को पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध करवाई जाए। स्थानीय प्रशासन के माध्यम से श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। छोटे सिलिंडर में रिफिलिंग 400-500 रुपये प्रति किलो में हो रही है। इससे श्रमिक अपना खाना पकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गैस न मिलने और महंगाई की वजह से निर्माण स्थलों से 40-50 श्रमिक अपने गृह राज्यों को लौट गए हैं।
एनसीआर क्षेत्र में गैस सिलिंडर की दिक्कत की वजह से रीयल एस्टेट भी अब संकट में आ चुका है। बचे श्रमिकों को ऐसी परिस्थितियों में रोक पाना मुश्किल हो रहा है। श्रमिकों की कमी के चलते परियोजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नई परियोजनाओं को शुरू कर पाना बिल्डरों के लिए मुश्किल हो रहा है। इस वजह से घर खरीदारों का इंतजार बढ़ेगा।
गैस की कमी के कारण सीमेंट, स्टील, टाइल्स, एल्युमिनियम अन्य मेटल्स व पेंट जैसी सामग्री की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। ये समस्याएं रियल एस्टेट के लिए चिंताजनक हैं।
Trending Videos