70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हैवानियत: दो युवकों ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़ भागे, हालत नाजुक
21 जून को 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म, मारपीट और लूटपाट हुई। पीड़िता के बेटे ने गांव के दो युवकों पर आरोप लगाया। महिला अस्पताल में भर्ती है, हालत गंभीर। पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर थाना नूंह क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बेटे ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले में पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 21 जून को दोपहर के समय परिवार के अन्य सदस्य एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला पशु चराने के लिए जंगल गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने पहले उसके पशु छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे जबरन एक तरफ ले जाकर कथित दुष्कर्म किया।
आरोप है कि घटना के बाद दोनों आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर महिला घर की ओर चली, लेकिन रास्ते में फिर बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया, जहां होश में आने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कानों की बालियां भी छीन लीं।
घटना के बाद परिजनों ने बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूंह में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को रक्तस्राव अधिक होने से हालत गंभीर बनी हुई है।