सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Census 2027 These 33 questions census enumerators ask

जनगणना 2027: कौन सा अनाज खाते हैं, घर में कितने AC? मतगणनाकर्मी पूछेगा 33 सवाल; आपको देना ही होगा हर जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 30 Mar 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

जनगणना कार्मिकों को मकानों की गिनती के साथ ही मकानों की स्थिति, बुनियादी सुविधाओं के साथ ही संपत्ति की जानकारी भी देनी होगी। कितने एकड़ अथवा बीघा खेत है या फिर कितने मकान, दुकान या अन्य अचल संपत्ति है। 

Census 2027 These 33 questions census enumerators ask
जनगणना 2027 के सवाल - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

15 साल के बाद जनगणना-2027 इस बार अप्रैल 2026 से शुरू होगी। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती की जाएगी। इस दौरान गृहस्वामियों से 33 सवाल पूछे जाएंगे। आप कैसा अनाज खाते हैं, घर का फर्श कैसा है तो घर में एसी या कूलर, इसी तरह के सवालों के जवाब जनगणना कार्मिक को बताने होंगे।

Trending Videos

जनगणना के लिए इन दिनों फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हरियाणा के हथीन से भी आलीमेव गांव के शिक्षक अशोक ने गुरुग्राम जाकर प्रशिक्षण लिया है। प्रशिक्षकों को मोबाइल ऐप से हर घर के बारे में दिए गए 33 कॉलम में जानकारियां भरनी होंगी। इसमें कोई भी कॉलम अधूरा नहीं रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना कार्मिकों को मकानों की गिनती के साथ ही मकानों की स्थिति, बुनियादी सुविधाओं के साथ ही संपत्ति की जानकारी भी देनी होगी। कितने एकड़ अथवा बीघा खेत है या फिर कितने मकान, दुकान या अन्य अचल संपत्ति है। ननिहाल या ससुराल से मिलने वाली संपत्ति का भी ब्योरा पूछा जाएगा।

इसके लिए मतगणना कॉर्मिक 33 सवालों के जवाब मांगेंगे। इनमें आप क्या अनाज खाते हैं, घर के फर्श कैसे हैं, घर में कितने मोबाइल हैं, कार है या बाइक। इसी तरह के सवालों के जवाब देने होंगे। इन कॉलम में मकान स्वामी के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। 

पहले चरण की जनगणना पूरी होने के बाद दूसरे चरण की जन गणना मई में प्रारंभ होगी। जनगणना के चार्ज अफसर एवं हथीन के तहसीलदार प्रेम प्रकाश गौड़ ने बताया कि जनगणना कार्मिक आपके घर पहुंचेंगे। ऐसे में लोग अपने घर, परिवार के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

इस तरह के सवालों के जवाब देने होंगे-
-घर में शौचालय का प्रकार यानी शौचालय आधुनिक है या नहीं
-घर की छत आरसीसी लिंटर या है टिनशेड
-घर का फर्श टाइल्स का है या कच्चा है
-घर में ईंधन का स्रोत, एलपीजी, पीएनजी या सौर ऊर्जा
-कोई सा अनाज प्रयोग करते हैं, गेहूं या मोटा अनाज।
- घर में मनोरंजन के साधन, ट्रांजिस्टर, एलईडी
- इंटरनेट सुविधा, टेलीविजन, लैपटॉप, कंप्यूटर है या नहीं
- घर में कितने मोबाइल, स्मार्ट फोन हैं
- घर में कितने वाहन, बाइक या कार
- घर में कितने कमरे हैं, रसोईघर कैसा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed