सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Cooperation of Panchayats and people is very important for the development of villages.

Nuh News: गांवों के विकास के लिए पंचायतों व लोगों का सहयोग बहुत जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने कहा- बदनामी का दाग हटाने के लिए शिक्षित होना अनिवार्य है।
Trending Videos

फिरोजपुर झिरका। जिले का नाम हमेशा खराब मामलों में आगे रहता है जिले से बदनामी का दाग हटाने के लिए शिक्षित होना अनिवार्य है। यह बातें उपायुक्त ने मंगलवार को खंड विकास पंचायत कार्यालय फिरोजपुर झिरका में क्षेत्र के सरपंचों, स्कूल के प्रधानाचार्य और जिले ब्लॉक के अधिकारियों से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले को विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है लेकिन इस कार्य में जनता का विशेषकर गांव के सरपंचों, स्कूल प्रिंसिपलों और हेडमास्टर्स का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि नूंह के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करें, योग्य नागरिक बनें और उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलें। डीसी ने कहा कि सरपंच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी ध्यान देना चाहिए। सरपंचों को गांव के विकास कार्यों के प्रस्ताव व मांग लेकर बीडीपीओ व एसडीएम के पास जरूर जाना चाहिए। यदि किसी गांव में पानी की निकासी या जलभराव की समस्या है तो उसका स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जितनी तत्परता से सरपंच कार्य करेंगे, उतनी ही तेजी से प्रशासन भी गांवों के विकास कार्य पूरे करवाने में सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को नशे और अपराध से रखे दूर, शिक्षा से जोड़े


उपायुक्त ने सरपंचों से आह्वान किया कि ड्रॉपआउट बच्चों की सूची बनवाकर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो हर बच्चे को स्कूल ऑनरोल किया जा सकता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 16 से 26 वर्ष आयु वर्ग के युवा तेजी से साइबर अपराध की ओर बढ़ रहे हैं, जिन्हें रोकना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें शिक्षा और खेलों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंढी में कोचिंग सेंटर की स्थापना की गई है, जहां नीट और आईआईटी-जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। एसपी ने सभी सरपंचों से आग्रह किया कि वे अपने गांव के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का इस कोचिंग सेंटर में पंजीकरण करवाएं ताकि वे उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed