सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Husband approached court to get his wife back

पत्नी को पाने के लिए लड़ाई: पति ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, बोला- उधार वापस मांगा तो किया दहेज उत्पीड़न का केस

अमर उजाला नेटवर्क, पिनगवां (नूंह) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 04 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

अल्ताफ ने पत्नी को वापस लाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। उसने ससुराल पक्ष पर झूठा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। अल्ताफ का कहना है कि शादी वर्ष 2022 में हुई थी और ढाई साल तक सब सामान्य था। 

Husband approached court to get his wife back
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

नूंह जिले के गांव टुंडलाका निवासी अल्ताफ ने अपनी पत्नी को वापस लाने की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उधार दिए गए पैसे और जेवरात वापस मांगने पर उनके खिलाफ झूठा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।


 
पीड़ित के अनुसार उनकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी और शादी के बाद करीब ढाई साल तक उनका वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहा। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई में भी पूरा सहयोग किया और हर जरूरत में साथ दिया। पारिवारिक विवाद बढ़ने के बाद ससुराल पक्ष ने उन पर दबाव बनाने के लिए दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। पुलिस जांच के दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्यों को निर्दोष पाया गया, जबकि मामला अभी भी उनके खिलाफ विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि विवाद के चलते उनकी पत्नी पिछले करीब एक वर्ष से अपने मायके में रह रही है और लंबे समय से दोनों के बीच बातचीत भी बंद है। पत्नी से दूरी और लगातार चल रहे विवाद के कारण वह मानसिक तनाव और अवसाद जैसी स्थिति से गुजर रहे हैं। अल्ताफ ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर पत्नी को वापस लाने, निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed